फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंडलायुक्त ने नौनेर में हुए भ्रष्टाचार की जांच के दिए आदेश

Thu, 18 May 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत नौनेर में हुए भ्रष्टाचार की जांच के आदेश मंडलायुक्त ने दिए हैं। गांव निवासी एक युवक की शिकायत पर मंडलायुक्त ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर 15 दिन में जांच कराने के लिए कहा है। साथ ही एडीएम वित्त एवं राजस्व को जांच समिति का अध्यक्ष बनाने के लिए भी लिखा है।
नौनेर जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत हैं। इसमें छोटे बड़े 42 गांव शामिल हैं। इनमें विकास कार्य कराने के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि केंद्रीय वित्त और राज्य वित्त आयोग के मद से भेजी जाती है। लेकिन बड़ी पंचायत होने के साथ ही यहां भ्रष्टाचार के भी मामले सामने आते रहे हैं। अब एक बार फिर गांव निवासी गौरव चौहान ने मंडलायुक्त आगरा मंडल आगरा को ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार की शिकायत की है। छह पेज के शिकायती पत्र में बिंदुवार भ्रष्टाचार की जानकारी दी गई है। आरोपों को साबित करने के लिए बड़ी संख्या में साक्ष्य भी दिए गए हैं। इसमें भुगतान वाउचर, ग्रामीणों के बयान व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

शिकायत का संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त कार्यालय से जांच के आदेश जिलाधिकारी को दिए गए हैं। इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित करते हुए जांच कराने के लिए लिखा गया है।15 दिन में जांच समिति से जांच कराने के बाद रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जांच में गड़बड़ी के भी लगे हैं आरोप
ग्राम पंचायत नौनेर में पहले भी भ्रष्टाचार की शिकायतें हुई हैं। शिकायत पर जांच हुई तो भ्रष्टाचार भी सामने आया। वहीं शिकायतकर्ता गौरव चौहान का आरोप है कि जांच में भी अधिकारियों ने गड़बड़ी की। ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया गया है। लेकिन जांच में महज हजारों रुपये की गड़बड़ी दिखाकर ही दोषियों को बचा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें