फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज

विज्ञापन
जिला टेबल टेनिस संघ
विज्ञापन
आगरा। जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में मंगलवार को दो दिवसीय जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुकेश जैन ने किया। संघ की सचिव एवं प्रतियोगिता की आयोजन सचिव डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में 125 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अंडर-9 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में अयान ने विधान दुबे को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में वेद पोद्दार ने कियान रमानी को 3-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। अंडर-9 बालिका वर्ग में स्वरा ने गार्गी को 3-0 से व प्रिषा ने त्रिषा को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-11 हॉप्स बालक वर्ग में अधिराज ने कायरव को 3-1 से और रेयांश शर्मा ने गर्वित को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में किमायरा ने आरवी कोहली को 3-1 से व वेदांशी पोद्दार ने संस्कृति को 3-0 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन

अंडर-13 कैडेट बालक वर्ग में गीताश आनंद ने सक्षम को 3-0 से व रेयांश शर्मा ने नैतिक महेश्वरी को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में पहल गुप्ता ने आरवी कोहली को 3-0 से और इनाया फातिमा ने शुभी पाराशर को 3-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। सब जूनियर बालिका वर्ग (अंडर-15) में अंकिशा मिश्रा ने इनाया फातिमा को 3-1 से व पहल गुप्ता ने अवनी शर्मा को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का संचालन में निर्णायक के रूप में हिमांशु अग्रवाल और विशाल कनौजिया की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर जुनैद सलीम, आशुतोष तिवारी, साहिल कुमार, दीपक शर्मा, विशाल सेहरा, सुदर्शन प्रभाकर, गौरव रावत, मनोज पाराशर, गर्ग ऋषि आदि मौजूद रहे।

जिला टेबल टेनिस संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें