फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष का बेटा हुआ लापता, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 11 Sep 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृदुल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव का पुत्र मृदुल यादव सोमवार दोपहर 12 बजे से गायब हो गया। देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार में बेटे के गायब होने से कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


पिता उमेश चंद्र यादव ने थाना उत्तर में तहरीर दी है। बताया गया है कि  थाना उत्तर के आर्य नगर निवासी मृदुल यादव सोमवार को 12 बजे बिजली का बिल जमा करने घर से निकला था। काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई।

परिजनों ने फोन लगाया तो मोबाइल घर पर ही चार्जिंग में लगा था। इसके बाद परिजन उसे तलाशने के लिए निकल गए। देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस में परिजनों ने तहरीर दी। थाना उत्तर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें