फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः न्यू दक्षिण बाईपास पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, हादसा देखकर कांप गए लोग

Wed, 11 Sep 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
न्यू दक्षिण बाईपास पर देर शाम बाइक ट्रक में घुसने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


मंगलवार रात को थाना अछनेरा के अंतर्गत न्यू दक्षिण बाईपास गांव मन्गुर्रा के पास बाइक ट्रक में जा घुसी। बताया गया है कि थाना फरह गांव नगला जलाल निवासी रामप्रकाश 28 वर्ष, नवीन 20 वर्ष अछनेरा के गांव महुअर में अपने बहन के यहां आए थे। देर रात अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान मन्गुर्रा के निकट ट्रक में पीछे से बाइक जा घुसी। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें से एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजा। बताया गया है कि युवकों ने  हेलमेट नहीं लगाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि हेलमेट बाइक पर टंगा मिला था। ट्रक का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें