सोरोंजी में चेकिंग अभियान के तहत होटल के रजिस्टर खंगालती करती पुलिस। संवाद
कासगंज। दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद जिले की पुलिस भी हाईअलर्ट हो गई। सोमवार रात पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों के सामान और वाहनों की तलाशी ली गई। कई संदिग्धों को रोककर पूछताछ भी की गई।
दिल्ली में धमाके के बाद सोमवार रात एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी सुशील कुमार, सीओ सदर आंचल चौहान और सीओ यातायात अमित कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने फोर्स के साथ शहर में पैदल मार्च किया। इसके बाद राेडवेज बस स्टैंड और रेलवे जंक्शन पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि दिल्ली में हुई घटना के बाद से पुलिस हाई अलर्ट है। एहतियातन पूरे जिले में सघन अभियान चलाया गया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजाराें, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर संदिग्ध लोगों और वस्तुओं की लगातार चेकिंग की जा रही है। होटल और लॉज में रुकने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। गोपनीय टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है। जिले के लोगों से भी अपील है कि कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखती है तो डायल 112 पर सूचना दें या फिर नजदीक की पुलिस चौकी और थाने पर इसकी रिपोर्ट करें।
सोरोंजी में चेकिंग अभियान के तहत होटल के रजिस्टर खंगालती करती पुलिस। संवाद
सोरोंजी में चेकिंग अभियान के तहत होटल के रजिस्टर खंगालती करती पुलिस। संवाद