फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जूनियर क्रिकेट लीग: सेक्रेड हार्ट स्कूल टीम ने हरीश राघव स्कूल को हराया

Mon, 21 Jan 2019 08:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
cricket
विज्ञापन

मथुरा जिला क्रिकेट संघ द्वारा अलंकार स्टेडियम में जिला जूनियर क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को खेले गए मैच में सेक्रेड हार्ट स्कूल ने हरीश राघव पब्लिक स्कूल को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बुधवार को रमनलाल इंटरनेशनल स्कूल का मुकाबला विद्या सागर अकादमी से होगा।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरीश राघव पब्लिक स्कूल की टीम 12वें ओवर में मात्र 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें अर्जुन ने 13 रन बनाए। सेक्रेड हार्ट के आदित्य ने 4 विकेट तथा अभिषेक ने 3 विकेट लिए। 

56 रन के लक्ष्य को सेक्रेड हार्ट स्कूल ने दसवें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसमें मोहित शर्मा ने नाबाद 30 रन बनाए। वहीं हरीश राघव की ओर से सुमित व अनिरुद्ध ने 1-1 विकेट लिया। अंपायरिंग स्वतंत्र सिंह व मनविंदर सिंह ने तथा स्कोरिंग करन शर्मा ने की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छात्र वर्ग में रमनलाल शोरावाला स्कूल ने जीती चैंपियनशिप

उधर, रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे गौरीलाल गोयल मेमोरियल अंडर-14 छात्र एवं अंडर-19 छात्रा क्रिकेट चैंपियनशिप में पांचवें दिन छात्र वर्ग का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल स्कूल ने जीत दर्ज की। 

मैन ऑफ द मैच आनंद रहे। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब चैंपियनशिप में 200 रन बनाने वाले स्वर्ण जीत को मिला। बेस्ट विकेटकीपर का खिताब अश्वनी को व बेस्ट बॉलर का खिताब राहुल को मिला। 22 जनवरी को अंडर-19 छात्राओं का फाइनल मुकाबला रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल स्कूल व विद्या सागर एकेडमी के मध्य होगा। 

सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज 

रिलायंस स्पोर्ट्स क्लब द्वारा स्व. दिनेश चंद्र चतुर्वेदी की स्मृति में सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन गणेशरा स्थित स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में 22 जनवरी से होगा। आयोजक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग लेंगी। 

कुशलपाल शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मैच नॉक आउट होंगे। सभी खिलाड़ियों को मैच से पूर्व क्लब की तरफ से टीशर्ट प्रदान की जाएगी। विजयी टीम को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इस दौरान डॉ. लावण्य कौशिक, कुलदीप चतुर्वेदी, कमल चावला, राकेश तिवारी, अभिषेक चतुर्वेदी, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें