फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को जनपद न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

Wed, 12 Jun 2024 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई को जनपद न्यायालय में किया जाएगा। जिसका लाभ वादकारियों को मिले इसके लिए प्रचार वाहन जनपद न्यायालय से रवाना किया। यह प्रचार विभिन्न क्षेत्रो में भ्रमण कर राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में लोगों को जागरूक करेंगे। मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश सैय़द माउज़ बिन आसिम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन अनुपमा सिंह बताया कि वाहन में एक पीएलवी और पैनल अधिवक्ता रहेंगे जो लोगों को जागरूक करेंगे। नोडल अधिकारी घनेंद्र कुमार ने बताया कि प्रचार वाहन का उद्देश्य जनपद के नगरीय क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जागरूकता लाना है। जिससे वादकारी अपने वादों के निस्तारण के लिए लोक अदालत का लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि सभी वादों का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान न्यायालय के न्यायायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें