फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला जज ने मांगा बार काउंसिल का आदेश

Thu, 16 May 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज ने मांगा बार काउंसिल का आदेश
विज्ञापन

-दो वकीलों को तीन दिन का समय दिया गया

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिला जज सुधीर कुमार ने दीवानी के दो वकीलों से बार काउंसिल द्वारा जारी किया गया निलंबन आदेश मांगा है। आदेश की प्रति जमा करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। तय की गई समय सीमा में आदेश की प्रति समस्त साक्ष्याें सहित उपलब्ध कराने को कहा है।

दीवानी के वकील अजय कृष्ण पांडेय तथा आनंद कुमार सिंह को बुधवार को जिला जज ने नोटिस जारी करके बार काउंसिल द्वारा जारी किए गए आदेश की प्रति तीन दिन में कार्यालय में जमा कराने को कहा है। 13 मई को अजय कृष्ण पांडेय ने जिला जज को पत्र देकर बताया था कि दीवानी के वकील आनंद यादव द्वारा अवगत कराया गया है कि वरिष्ठ जन समिति के तीन सदस्यों सहित एक वकील का लाइसेंस 9 जून तक निलंबित कर दिया गया है। पत्र के साथ बार काउंसिल के आदेश की प्रति जमा नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को वकीलों ने बैठक करके जिला जज को ज्ञापन देकर झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। बुधवार को जिला जज सुधीर कुमार ने दोनों वकीलों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीन दिन में बार काउंसिल द्वारा जारी किए गए आदेश की प्रति समस्त साक्ष्यों सहित जमा करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें