कासगंज। यूपी 112 एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जिले को प्रदेश में छठवां स्थान मिला है। प्रदेश के टॉप 10 जिलों की सूची में पुलिस विभाग शामिल हुआ है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने यूपी 112 टीम का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया है।एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा एवं यूपी 112 की समीक्षा में जिले को छठवां स्थान मिला है। उन्हेांने बताया कि जोन और रेंज में जिले का दूसरा स्थान आया है। जिले की यूपी 112 सेवा का ग्रामीण इलाकों में रेस्पांस टाइम 7 मिनट 56 सेकंड का है। वहीं शहरी क्षेत्र में रेस्पांस टाइम 7 मिनट 18 सेकंड का है। उन्होंने कहा कि यूपी 112 कर्मियों के द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक किया गया है। निरंतर प्रयासों से यह संभव हो सका है। उन्होंने यूपी 112 टीम को प्रशस्ति पत्र सौंपा।