फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला समन्वयक ने परखी एमडीएम की गुणवत्ता

Wed, 02 Aug 2023 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला समन्वयक ने परखी एमडीएम की गुणवत्ता
विज्ञापन


घिरोर क्षेत्र के छह स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना का बुधवार को जिला समन्वयक (डीसी) मध्यान्ह भोजन अम्रता सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली वहीं खुद भी बच्चों के भोजन का स्वाद चखा।
विज्ञापन


डीसी एमडीएम बुधवार को घिरोर क्षेत्र के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने घिरोर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नगला कन्हई, प्राथमिक विद्यालय गढिय़ा फैजपुर, प्राथमिक विद्यालय मधन द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय मधपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय फैजपुर और कंपोजिट विद्यालय भगवंतपुर में भोजन व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीसी एमडीएम ने स्कूलों में जहां बच्चों से मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर जानकारी जुटाई वहीं बुधवार को होने वाले दूध वितरण को अपने सामने ही वितरण कराया। जिन स्कूलों में उनके पहुंचने से पहले ही दूध वितरण किया गया था वहां उपलब्ध नमूने की जांच की। उन्होंने कहा कि दूध और फल का वितरण निर्धारित दिन होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें