आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय 69वीं अंडर-14, 17 व 19 वर्षीय बालक और बालिका जनपदीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई।
मुख्य अतिथि एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। जनपद के 500 से अधिक बालक-बालिकाएं और 50 से अधिक खेल अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में 22 स्पर्धाएं हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वागत गीत श्री तुलसी देवी इंटर कॉलेज और देशभक्ति नृत्य सेंट जोसफ इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रस्तुत की। प्रतियोगिता का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, दिग्विजय सिंह, केपी सिंह यादव व संजय नेहरू ने किया।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, मानवेंद्र सिंह, विश्व प्रताप सिंह, सुजीत कुमार, अनिरुद्ध यादव, डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. एसके सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, पंकज शर्मा, डाॅ. राम निवास मुद्गल, रमाकांत सारस्वत आदि रहे।
ये रहे परिणाम
14 वर्ष बालक वर्ग - 100 मी. दौड़ में विनोद कुमार प्रथम, तपेंद्र द्वितीय रहे।
600 मी. दौड़ में रोहित कुमार प्रथम और प्रशांत द्वितीय रहे।
गोला फेंक में आदर्श प्रथम और देवेश कुमार द्वितीय रहे।
17 वर्ष बालक वर्ग- 100 मी. दौड़ में गौरव प्रथम और रवि कुमार द्वितीय रहे।
800 मी. दौड़ में मयंक सिंह प्रथम और अनिल यादव द्वितीय रहे।
गोला फेंक में अखिलेश सिहं प्रथम और पृथ्वी राज सिंह द्वितीय रहे।
19 वर्ष बालक वर्ग- 100 मी. और 200 मी. दौड़ में गजेंद्र प्रथम और योगेश द्वितीय रहे।
800 मी. दौड़ में हर्ष प्रथम और दिलीप कुमार द्वितीय रहे।
गोला फेंक में आलोक चाहर प्रथम और चिराग चाहर द्वितीय रहे।
14 वर्ष बालिका वर्ग- 100 मी. दौड़ में कविता प्रथम और वानी द्वितीय रहीं।
100 मी. और 600 मी. दौड़ में शिवानी प्रथम और तान्या द्वितीय रहीं।
तश्तरी और गोला फेंक में वानी प्रथम, शिखा द्वितीय रहीं।
लंबी कूद में कविता प्रथम और रिंकी द्वितीय रहीं।
17 वर्ष बालिका वर्ग- 100 मी. दौड़ में मंगेश प्रथम और श्रीजी द्वितीय रहे।
लंबी कूद में मंगेश प्रथम और अंशिका को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
800 मी. दौड़ में अनामिका प्रथम और कुमकुम द्वितीय रहीं।
तश्तरी फेंक में ललिता प्रथम और अंजलि द्वितीय रहीं।
गोला फेंक में ललिता प्रथम और वैष्णवी द्वितीय रहीं।
19 वर्ष बालिका वर्ग- 100 मी. दौड़ में पलक तोमर प्रथम और भावना द्वितीय रहीं।
800 मी. दौड़ में भावना प्रथम और भूमि द्वितीय रहीं।
तश्तरी फेंक में भावना कुमारी प्रथम और शीतल द्वितीय रहीं।
लंबी कूद में पलक प्रथम और कृष्णा द्वितीय।
गोला फेंक में अम्रता प्रथम और आकृति द्वितीय रहीं।