फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अगस्त माह के राशन का वितरण आज से

Wed, 07 Aug 2024 03:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कार्ड धारकों के अगस्त माह के राशन का इंतजार खत्म हो गया है। राशन वितरण के लिए शासन से तिथि निर्धारित कर दी गई है। आज बुधवार से राशन का वितरण शुरू होगा। कार्ड धारक 21 अगस्त तक राशन प्राप्त हो सकेंगे। जिले में 251112 कार्ड धारक हैं। इनमें से पात्र गृहस्थी के 223519 कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो चावल, दो किलो गेहूं व एक किलो बाजरा दिया जाएगा। वहीं अंत्योदय योजना के 27593 कार्ड धारकों को 14 किलो गेहूं, 19 किलो चावल एवं दो किलो बाजरा वितरित होगा। बाजरा का वितरण स्टॉक उपलब्ध होने पर होगा। बाजरा उपलब्ध न होने पर बदले में निर्धारित की गई मात्रा में चावल का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही जिन कार्डधारकों की अभी तक ई- केवाईसी नहीं हुई है, उनकी ई-केवाईसी भी की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि जिन कार्डधारकों ने अभी तक ई- केवाईसी नहीं कराई है वे शीघ्र इसे करा लें। ई- केवाईसी न होने की स्थिति में भविष्य में राशन मिलना बंद हो जाएगा। इसलिए कार्डधारक अपनी ई-केवाईसी अवश्य करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें