आगरा में शाहगंज के दौरेठा में पड़ोसी से बेटे के हुए झगड़े में बीच बचाव कराने आईं 60 वर्षीय शिमला देवी की धक्का लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
हाथापाई और धक्काहोने लगी
मुक्की थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि दौरेठा निवासी मनोज और पेप्सी मोहल्ले में बैठे हुए थे। तभी किसी बात पर दोनों के बीच विवाद के बाद गालीगलौज होने लगी। आरोप है कि उनके बीच हाथापाई और धक्कामुक्की शुरू हो गई। यह देखकर दोनों के परिजन घर से बाहर निकल आए।
मां ने किया बचाने का प्रयास
मनोज की मां शिमला देवी ने भी बीचबचाव कराने का प्रयास किया। इस दौरान उन्हें धक्का लग गया। इससे वह गिर पड़ी। इसके बाद उठ नहीं सकी। यह देखकर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना से दोनों परिवारों में तनाव हो गया। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तहरीर नहीं दी गई
थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। महिला के शरीर पर किसी तरह का चोट का निशान नजर नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
जन विश्वास यात्रा: कान्हा की नगरी में 25 हजार की भीड़ के बीच विपक्षियों पर गरजेंगे गृहमंत्री अमित शाह, जानिए क्या हैं तैयारियां