पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सुखी का पूरा निवासी भाग्यश्री ने थाने में पीटने के मामले में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के बाहर दरवाजे के सामने अपना वाहन खड़ा कर दिया था जिससे रास्ता बंद हो गया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलाैज की और उनके पति को पीटा जिससे वह घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।