कल्लू सिंह पक्ष ने रायफल से दिनेश सिंह पुत्र अतर सिंह और महेश सिंह पुत्र कमल सिंह को गोली मारकर मार दी। गोली लगने से दोनों चचेरे भाई गिर पड़े। परिजन दोनों को लेकर सीएचसी बाह पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दिनेश सिंह के भाई रामू की तहरीर पर कल्लू, एवरन, अशोक, देवी सिंह, घनश्याम, शिवकुमार, भूरे, हुकुम सिंह, विवेक, बिल्ला, राजेन्द्र सिंह, गौतम, अश्वनी, सतेंद्र, विजय सिंह निवासीगण चित्तरपुरा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएसपी ने ली घटना की जानकारी
दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिसबल तैनात किया गया है।
पहले से ही थी हमले की तैयारी
चित्तरपुरा गांव में खेत में लेजम बिछाने के विवाद का तो बहाना था, दरअसल जमीन विवाद में कल्लू सिंह पक्ष ने पहले से तैयारी कर रखी थी। यही वजह थी कि रास्ते में ही एक ओर से सरसों के खेत और दूसरी ओर से बुर्जी की ओट से गोलियां दागी गईं। इससे गांव में सनसनी फैल गई।