फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  के आगमन पर अपार्टमेंट में महिला से विवाद, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला

Mon, 15 Sep 2025 08:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से न मिल पाने के गुस्से में महिला को पीट दिया गया। इस मामले में थाना हरीपर्वत में पीड़िता ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगरा आने पर एक महिला परिवार के साथ उनसे नहीं मिल पाई। उसने इसका कारण अपार्टमेंट की दूसरी महिला को माना। इसी गुस्से में उसने परिजनों के साथ महिला की पिटाई लगा दी। पीड़िता ने पांच लोगों के खिलाफ थाना हरीपर्वत में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 6 सितंबर को आगरा आए थे। उनका आशीर्वचन कार्यक्रम प्रस्तावित था। मगर कार्यक्रम स्थल की क्षमता से कई गुना अधिक भीड़ पहुंच गई। इसलिए प्रशासन ने कार्यक्रम निरस्त करा दिया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री खंदारी स्थित नालंदा प्राइड अपार्टमेंट में पुष्कल गुप्ता के घर पहुंचे। वहां भी बाबा के दर्शन के लिए वीआईपी और वीवीआईपी की भीड़ जुट गई।

नालंदा प्राइड अपार्टमेंट निवासी नेहा गुप्ता ने पुलिस को बताया कि भाई के आवास पर पीठाधीश्वर का आगमन हुआ था। वहां दर्शन करने हम भी आए थे। बाबा से मिलने वालों की संख्या अधिक हो गई। इस वजह से कुछ लोग बाबा के दर्शन कर पाए और कुछ लोग नहीं कर पाए। उसी दाैरान अपार्टमेंट में रहने वाले अजय चौहान अपनी पत्नी के साथ आए। वह उनसे नहीं मिल सके।
विज्ञापन


नेहा ने बताया कि उन्हें दूसरे ही दिन अजय चौहान की पत्नी गाली देने लगी। वह अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने नीचे गईं तो अजय की पत्नी मिल गई। वह बोली तुमने ही बाबा से मिलने नहीं दिया। उन्हें समझाया कि भीड़ अधिक थी इसमें हमारा दोष नहीं है। लेकिन वो नहीं मानी और मारपीट करने लगी। अजय चौहान और संजय चौहान के साथ उनकी पत्नियां व अन्य एक महिला ने गर्दन पकड़कर दबा दिया। सभी ने मिलकर पिटाई लगाई। बूढ़ी मां ने किसी तरह बचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें व भाई को जान से मारने की धमकी दी गई है।


पुलिस कर रही जांच
एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोप की जांच कर रही है। आरोपियों पर जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें