फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: होली के रंग में पड़ा भंग, सिपाही ने एक युवक की गोली मारकर की हत्या

Thu, 21 Mar 2019 03:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

वृंदावन में होली के रंग में उस समय भंग पड़ गया, जब होली खेलने को लेकर हुए विवाद में एक सिपाही ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सिपाही गौतमबुद्ध नगर थाना में तैनात है। वो मूल रूप से इटावा का निवासी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सिपाही रोहित यादव होली खेलने के लिए वृंदावन आ रहा था, जैसे ही वह पागल बाबा मंदिर के पास पहुंचा तभी कृष्णा पुरी निवासी रजत शर्मा से उसका विवाद हो गया। विवाद ने कुछ ही देर में इतना बड़ा रूप ले लिया कि रोहित ने रजत को गोली मार दी। रजत की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। रोहित यादव वर्तमान में गौतम बुद्ध नगर थाना में तैनात है जबकि वह मूल रूप से इटावा का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें