फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंदा पानी खेतों में छोड़े जाने पर भाकियू का प्रदर्शन

विज्ञापन
भाकियू टिकैत ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बाह। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सोमवार को तहसील मुख्यालय बाह पर धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। सप्ताह भर में समस्याओं का समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नरहोली में पंचायत के नालों का पानी खेतों में छोड़े जाने से फसलें नष्ट हो रही हैं। खाद के गड्ढों पर अवैध निर्माण भी एक प्रमुख मुद्दा है। बर का पुरा गांव में बंजर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई। अभयपुरा और अरनौटा में जमीन की पैमाइश कराकर मुक्त कराने की भी मांग शामिल है। इस दौरान गंगादीन, रामसेवक, रामहेत और ओमप्रकाश सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें