फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: वृद्धा के अंतिम संस्कार के वक्त आमने-सामने आए दो पक्ष, जानें पूरा मामला

Fri, 05 Aug 2022 06:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां वृद्धा के अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के हालात पैदा होते देख मौके पर पुलिस बल पहुंच गया।
 
विज्ञापन
अंतिम संस्कार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के  जसराना में शव के अंतिम संस्कार को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष का कहना था कि जिस जगह पर चिता जलाई जा रही है उस जमीन पर पूर्व में भी अंतिम संस्कार हुए हैं वहीं दूसरे पक्ष ने जमीन पर अपना अधिकार जताया। सूचना पर पुष्पेंद्र सिंह, सीओ अनिवेश कुमार सिंह, कोतवाल आजादपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनों पक्ष से बात कर अंतिम संस्कार को राजी किया। अधिकारियों ने कहा जांच के बाद ही कोई फैसला होगा। 

ये है मामला 

कस्बा जसराना के मोहल्ला गाडीवान निवासी श्रीलाल जाटव की पत्नी अनार देवी (55) की कैंसर से मौत हो गई। शव के अंतिम संस्कार के लिए परिवार के लोग बाईपास मार्ग पर एक खेत में शव का अंतिम संस्कार करने लगे। सूचना पर दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंचे। जमीन को अपनी बताकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने जहां श्मशान होने की बात कही तो दूसरे पक्ष ने जमीन पर अपना अधिकार बताया। कोतवाल ने कहा कि दोनों पक्षों से बात कर अंतिम संस्कार कराया गया। 

स्टेशन रोड पर छात्रों की पिटाई का वीडियो वायरल 

शिकोहाबाद के स्टेशन रोड पर एके कॉलेज के सामने स्थित एक साइबर कैफे पर दो छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे। इसी दौरान फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने को लेकर छात्रों और साइबर कैफे वाले में बहस हो गई। जिसके बाद दुकानदार ने अपने सहयोगी के साथ छात्रों पिटाई कर दी। छात्रों के साथ पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि थाने पर किसी तरह की कोई शिकायत आयी है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें