फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: युवती पर चाकू से हमला, लोगों ने दौड़ाया तो आरोपी खुद ही पहुंच गया थाने

Fri, 05 Aug 2022 06:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

 पड़ोस के युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती पर हमला बोल दिया। उसे बचाने आई मां के साथ भी  मारपीट कर दी गई। घटना के बाद लोगों को भीड़ मौके पर जुट गई, जिसे देख आरोपी वहां से भाग निकला और खुद ही थाने पहुंच गया।
 
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती पर पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवती को सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं बेटी को बचाने पहुंची मां को भी आरोपी ने पीट दिया।

विज्ञापन


मोहल्ला दुर्गेश नगर निवासी समरीन (20) पुत्री सगीर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर पर मां के साथ थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला आजाद कुरैशी चाकू के साथ समरीन के घर पहुंचा। समरीन और उसकी मां कुछ समझ पाती तब तक आरोपी ने समरीन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवती के गले और शरीर में तीन से से चार जगह लगे। युवती को बचाने पहुंची उसकी मां की भी आरोपी ने पिटाई कर दी। मां बेटी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को देख आरोपी मौके से भागने लगा। 

पहुंच गया थाने 

लोगों ने उसका पीछा करना शुरू किया तो वह भीड़ से बचने के लिए थाने पहुंच गया। आरोपी के पीछे भीड़ भी थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि युवती की हालत गंभीर होने पर उसको आगरा रेफर किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

तहरीर मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई 

आरोपी का कहना है कि युवती के पास उसकी रकम थी। वह रकम नहीं दे रही थी। पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रोगी प्रतीत हो रहा है। तहरीर आती है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें