फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रेमिका के साथ होटल में है पति': पत्नी की शिकायत पर पहुंची पुलिस तो सामने आया यह 'सच'

Tue, 27 Sep 2022 10:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में पति-पत्नी और 'वो' का मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसका पति होटल में प्रेमिका के साथ ठहरा हुआ है। जब पुलिस होटल पहुंची तो वहां पति अकेला ही मिला।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में पति के प्रेमिका के साथ रुके होने की जानकारी पत्नी ने सोमवार को पुलिस को दी। इस पर पुलिस होटल पहुंची। होटल के कमरे में पति अकेला ही मिला। इस पर पति-पत्नी के बीच खूब विवाद हुआ। पुलिस ने मामले में पति के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।

विज्ञापन


मामले के अनुसार, दंपती की शादी को कई साल हो चुके हैं। उनके बच्चे भी हैं। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति मारपीट करता है। उसके एक युवती से प्रेम संबंध हैं। घर खर्च के लिए रुपये नहीं देता है। बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं भरी है। वह एक होटल में युवती के साथ रुका है। 

Agra News: होटल के कमरे में प्रेमिका संग रोमांस कर रहा था पति, तभी पहुंच गई पत्नी, चप्पल से पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर पुलिस होटल में पहुंची, लेकिन वह अकेला मिला। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि पति की शिकायत पत्नी ने की थी। होटल में पति अकेला मिला। उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। बाद में पत्नी ने ही पति की जमानत कराई। इसके बाद दोनों घर चले गए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें