फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा मंडल में नोशनल वेतन वृद्धि प्रकरणों का निस्तारण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत रहे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों, प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार के प्रयासों से नोशनल वेतन वृद्धि से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया आगरा मंडल में शुरू हो गई है।
विज्ञापन

डॉ. देवी सिंह नरवार ने आगरा मंडल के उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) मनोज कुमार गिरि से मुलाकात कर 01 जनवरी 2006 से 01 जनवरी 2016 के बीच सेवानिवृत्त हुए पात्र पेंशनर्स के मामलों को निस्तारित करने की कार्रवाई प्रारंभ कराई है। इस क्रम में आगरा जनपद के कई शिक्षकों को लाभ प्रदान किया गया है। वहीं, डॉ. नरवार ने जिला विद्यालय निरीक्षक-एक चंद्रशेखर और जिला विद्यालय निरीक्षक-दो (बालिका शिक्षा) विश्व प्रताप सिंह से भेंट कर प्रकरणों को शीघ्र उप शिक्षा निदेशक कार्यालय भेजने का अनुरोध किया। दोनों शिक्षाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विद्यालयों से जैसे-जैसे प्रकरण प्राप्त होंगे, उनका निस्तारण त्वरित गति से किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रकरण न भेजने वाले प्रधानाचार्यों के वेतन रोके जाने की कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रधानाचार्य प्राथमिकता के आधार पर अपने विद्यालयों के पात्र पेंशनर्स के प्रकरण डीआईओएस कार्यालय में शीघ्र भेज दें। वहीं, उप शिक्षा निदेशक मनोज कुमार गिरि ने बताया कि अब तक मथुरा के 40, फिरोजाबाद के 25 और मैनपुरी के 15 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पात्र पेंशनर्स अपने प्रकरण निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करके, विद्यालय के प्रबंधक या प्रधानाचार्य से अग्रसारित कराते हुए 10 रुपये के नोटरी शपथपत्र के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करें। आवेदन पत्रों की जांच के बाद उन्हें मंडलीय उप शिक्षा निदेशक को भेजा जाएगा।

आगरा के इन शिक्षकों को मिला लाभ
आगरा के कुछ शिक्षकों को इसका लाभ मिला है। जिनमें, साकेत इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा, प्रवक्ता डॉ. कामेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश जैन, स्वामी लीलाशाह आदर्श सिंधी इंटर कॉलेज शाहगंज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. देवी सिंह नरवार, डी.सी. वैदिक इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामवीर सिंह वर्मा तथा एमडी जैन इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता महेशचंद शर्मा शामिल हैं। वहीं, नोशनल वेतनवृद्धि के लिए निर्धारित प्रारूप के बारे में जानकारी के लिए व्हाट्सएप नंबर 9557746977 पर संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें