कासगंज। बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को न्यायालय परिसर में आयोजित की गई। इसमें बरेली के अतिरिक्त जिला जज ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की तरफ से अधिवक्ता सीरीश मल्होत्रा पर की गई अभद्रता पर आक्रोश जताया गया। अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता सीरीश शर्मा उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह काउंसिल के सदस्य हैं। वो 28 वर्षों से वकालत कर रहे। ऐसे में उन पर अतिरिक्त जिला जज की तरफ से की गई टिप्पणी से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बोले, जब हमारे प्रतिनिधि पर इस तरह की टिप्पणी की जाती है, तो अन्य अधिवक्ताओं के साथ क्या होता होगा। बैठक में अधिवक्ताओं ने नो एडवर्स का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव की प्रति न्यायालयों में भेजी गई तथा विचाराधीन मामलों में कोई प्रतिकूल आदेश पारित न करने की मांग की गई।