फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन में मेयर धो रहे बर्तन

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए 21 दिनों के लॉक डाउन में मेयर नवीन जैन ने अपने सभी कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है और घर के अंदर रहकर ही लॉक डाउन का समर्थन कर रहे है। घर के काम मे वह अपनी पत्नी रेनू जैन का हाथ बंटा रहे हैं। मेयर नवीन जैन की पत्नी रेनू जैन का कहना था कि कोरोना के चलते घर में काम करने वालों को छुट्टी दी गयी है, अब वो खुद ही घर और रसोई का कार्य संभाल रही है। इस कार्य में उन्हें उनके पति का पूरा सहयोग मिल रहा है। इस समय दोनों मिलकर काम कर रहे हैं। मैं खाना बनाती हूँ तो महापौर बर्तन साफ करते हैं और सफाई के दौरान वो झाड़ू लगाते हैं तो मैं पौछा लगा रही हूं। आजकल पूरा परिवार एक दूसरे का सहयोग करके घर का काम कर रहा है। मेयर नवीन जैन ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान मैं घर से बाहर नही निकलूंगा और लक्ष्मण रेखा पार नही करूंगा। जब देश के पीएम और सूबे के सीएम 21 दिन के लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं तो में भी जिम्मेदार नागरिक होने के नाते इसे अमल में ला रहा हूँ। मैं घर में ही हूं लेकिन शहर के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन भी घर में रहकर पूरा कर रहा हूं। फ़ोन के माध्यम से लगातार कोरोना से निपटने के लिए नगर निगम की ओर से किये जा रहे कार्यों की जानकारी ले रहा हूं और इससे संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं जिससे शहर में अच्छी तरफ से निरंतर फॉगिंग और सफाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें