फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह गली कोविड-19 के चलते बंद है...

विज्ञापन
ज्ञानामजरा गांव में नो एंट्री का बोर्ड लगाकर गली के गेट पर तैनात युवा - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
थाना भवन ।क्षेत्र के गांव ज्ञानामाजरा के ग्रामीणों ने गली के बाहर लगाया नो एंट्री का बोर्ड -बाहर के लोगों के द्वारा अंदर आने पर दी ग्रामीणों द्वारा दण्डित करने की चेतावनी थानाभवन। यह गली कोविड-19 एक खतरनाक वायरस के चलते पूर्णतः बंद है। इस गली में कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश करने की कोशिश न करें। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति अंदर आता है तो ग्रामीणों द्वारा उसे दण्डित किया जाएगा। देश मे पांव पसारने की कोशिश कर रहे कोरोना वायरस रोकने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लॉकडाउन की घोषणा के बाद ज्ञानामाजरा राजपूतान गांव के युवाओं ने कुछ इन शब्दों के साथ अपनी गली को लॉक कर दिया हैं। गली निवासी पंकज राणा ने कहा कि कोरोना वायरस बहुत खतरनाक है। इसी के चलते गली के सभी युवाओं ने यहां रहने वाले 60 परिवारों के 300 सदस्यों को सुरक्षित करने के लिए यह कदम उठाया है। सोमपाल सिंह ने बताया कि गली में बेरिकेट लगाने के साथ 48 घन्टे का पहरा तैनात किया गया है , ताकि कोई बाहरी व्यक्ति किसी भी तरह से गली में प्रवेश न कर सके। इसके लिए अलग, अलग समय में सभी युवाओं की तैनाती तय की गई है। दीपक राणा ने बताया कि अपनी गली को सुरक्षित करने के साथ हम लोग अपने गांव के अन्य लोगों को जागरूक करने के साथ अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को भी फोन के माध्यम से सुरक्षित करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें