फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: थम नहीं रहीं बीमारियां, जिला अस्पताल पहुंचे 1367 मरीज

Mon, 15 Sep 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 28 महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बीमारियां थमने का नाम नहीं ले रही है। जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1367 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद 44 मरीजों को भर्ती कराया। चार मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सोमवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। पंजीकरण काउंटर और दवा काउंटर पर दोपहर एक बजे तक मरीजों की भीड़ रही। सबसे अधिक मरीज फिजीशियन कक्ष और बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में पहुंचे। इनमें बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक रही। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी जांच केंद्र पर 295 मरीजों ने जांच कराई। इनमें अधिकतर मरीज वायरल से पीड़ित निकले। सीएमएस डाॅ. मदनलाल ने इंडोर वार्ड में मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। सीएमएस ने डेंगू वार्ड की व्यवस्थाएं भी देखीं। यहां दो मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें