फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वर्णकार की दुकान से हुई लूट का खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। बनकट पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर 13 दिन पूर्व सराफा की दुकान पर हुई लूट का खुलासा कर आरोपी के पास से लूटी गईं आठ अंगूठियां व एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के राजा का ताल में फिरोजाबाद के थाना दक्षिण अंतर्गत जलेसर रोड की गली नंबर दो निवासी रामपाल सिंह वर्मा की राधेकृष्ण ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। विगत 28 नवंबर को बाइक सवार दो लुटेरे दिन दहाड़े 17 सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए थे। सराफ की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। लुटेरों को पकड़ने के लिए तीन सदस्यीय टीम पीछे लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बनकट पुल पर चेकिंग शुरू कर दी। संदिग्ध युवक
वहां पहुंचे तो वे पुलिस को देखकर भागने लगे। तभी पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा साथी भागने में सफल हो गया। तलाशी लेने पर उसके पास से आठ अंगूठी और एक तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमल किशोर निवासी माली पट्टी थाना बसई मोहम्मदपुर बताया है। सीओ ने बताया कि आरोपी ने घटना का इकबाल करते हुए कहा है उसने लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसने फरार आरोपी का नाम बलवीर निवासी माली पट्टी थाना बसई मोहम्मदपुर बताया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें