फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कलश विसर्जन के दौरान आई ऐसी आफत...नदी में कूदा तो कोई सड़क पर भागा, फिर भी 60 से 70 लोग पहुंच गए अस्पताल

Sat, 24 May 2025 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के भोगांव में भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन करने जा रहे लोगों पर ऐसी आफत टूट पड़ी कि जान बचाना मुश्किल हो गया। भगदड़ ऐसी मची कि कोई नदी में कूद गया, तो किसी ने सड़क पर दौड़ लगा दी। कुछ लोग तो सड़क पर उल्टे होकर लेट गए। जानें पूरा मामला...

 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव शहजादे पुर निवासी सरमन सिंह यादव के यहां श्रीमद् भागवत सप्ताह का आयोजन हुआ था।  शुक्रवार को कथा विसर्जन के बाद शनिवार को सरवन सिंह के परिवार के लोग और रिश्तेदार कलश विसर्जन के लिए ईसन नदी के कोखपुर स्थित घाट पर जा रहे थे। 
विज्ञापन



 

बताया गया है कि डीजे के साथ जब कलश विसर्जन यात्रा कोंखपुर के निकट पहुंची तभी एक पीपल के पेड़ से अचानक मधुमक्खियां ने हमला बोल दिया।  इससे कलश विसर्जन यात्रा में अफरा तफरी मच गई। 40 से 50 लोग मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए। पहले घायलों को सीएचसी भोगांव ले जाया गया,  यहां से गंभीर हालत देखते हुए 25 से 30 लोगों को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल रेफर किया गया ।  महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया की कोंखपुर के पास जब कलश विसर्जन यात्रा पहुंची, तभी अचानक डीजे की मधुमक्खियां उड़ने लगीं और वह भीड़ पर हमलावर हो गईं।
 
 
विज्ञापन

परीक्षित और यगपति भी हुए घायल 
कलश विसर्जन यात्रा में कथा के परीक्षित सरमन सिंह और यज्ञपति संजीवनी देवी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।  दोनों को ही गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अतिरिक्त कलश विसर्जन यात्रा में शामिल दीप्ति, आरजू,  संगीता, जोन्सी, नीलम, गीता,  कुंती, आदि गंभीर रूप से घायल है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें