फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हॉस्पिटल संचालन के डॉक्टरों में रार, घर में घुसकर प्रधान को पीटा

विज्ञापन
बाह: हॉस्पीटल संचालन के विवाद में पिटाई में घायल हुए पूर्व प्रधान अशोक कुमार
विज्ञापन
बाह। कस्बे के एक हॉस्पिटल संचालन के विवाद में बृहस्पतिवार रात 1 बजे बिजौली के पूर्व प्रधान अशोक कुमार को घर में घुस कर बेरहमी से पीटा गया। लाठी-डंडों के हमले से उनकी पीठ और बांह लहु लुहान हो गई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने पुलिस को बताया कि हमलावर डंडे और पिस्टल से लेस थे। घर पर मौजूद डॉ. पुष्पेंद्र कुमार को भी खरोंच आई है। उनका भी मोबाइल तोड़ दिया। डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया वह हॉस्पिटल का संचालन कर रहे थे। डॉक्टर को बदला गया था। डॉक्टर बदले जाने की रंजिश में हमला किया गया है। बाह पुलिस ने घायल पूर्व प्रधान का मेडिकल कराया है। बाह सीएचसी से घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें