लायंस क्लब प्रयास ने लंगड़े की चौकी स्थित हरदयाल विकलांग केंद्र को सहायता राशि व दिव्यांगजनों क
आगरा। नववर्ष पर लायंस क्लब प्रयास ने शनिवार को लंगड़े की चौकी स्थित हरदयाल विकलांग केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों को कैलिपर्स व अन्य सहायता के लिए सहयोग राशि प्रदान की गई। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अध्यक्ष रीतेश मांगलिक, सचिव सुरभि पाटनी, कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग, संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल और पूर्व अध्यक्ष आशु मित्तल ने हरदयाल विकलांग केंद्र के नीरू अग्रवाल एवं सुनील अग्रवाल को दिव्यांगजनों के कैलिपर्स के लिए 1.50 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।
अध्यक्ष रीतेश मांगलिक ने बताया कि क्लब का प्रयास है कि केंद्र को दी गई धनराशि से जरूरतमंद दिव्यांगों को अधिक से अधिक कैलिपर्स प्राप्त हो सकें, जिससे दिव्यांगजनों को चलने-फिरने में सहारा और आत्मविश्वास मिल सके। पूर्व अध्यक्ष आशु मित्तल ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य ही नववर्ष को सच्चे अर्थों में शुभ और सार्थक बनाते हैं। इस मौके पर रचना अग्रवाल, सविता, रेनू भगत आदि मौजूद रहीं।