कासगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम ने सुधा वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में दिव्यांग मतदाता जागरूकता गोष्ठी में कहा कि जिले में समस्त ग्राम पंचायतों में मतदान केंद्र पर पंचायत सहायक एवं 40 से 50 प्रतिशत तक दिव्यांगजनों की संयुक्त रूप में समिति का गठन कर दिया गया है। समिति मतदान के दिन दिव्यांगजनों की आवश्यकतानुसार ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर की व्यवस्था कराएंगी। दिव्यांगजन अपने आवास पर ही वोट देंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में कुल 23,771 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें पुरुष 13,745 और महिला 10,026 मतदाता हैं। कुल महिला एवं पुरुष में से वरिष्ठ दिव्यांग मतदाता 85 वर्ष और उससे अधिक उम्र की संख्या 134 है। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिव्यांगजनों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन मतदान केंद्र पर कोई असुविधा न हो जिसके लिए जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों को भी निर्देशित किया जा चुका है। सक्षम ऐप पर अपने से संबंधित शिकायत कर सकते हैं।