कासगंज। दिल्ली से लगभग डेढ़ माह पूर्व लापता हुई महिला को पुलिस ने गंजडुंडवारा से बरामद किया है। महिला को पति के सुपुर्द कर दिया है। दिल्ली में रह रहे पति ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी पत्नी बच्चों को छोड़कर लापता हो गई है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली। शाहजहांपुर निवासी युवक पत्नी के साथ दिल्ली में रहा था। जहां से उसकी पत्नी लापता हो गई। उसकी तीन बच्चे भी हैं। सोमवार को पुलिस ने उसे गंजडुंडवारा से बरामद कर लिया। उसके पति को जानकारी देकर महिला को उसके सुपुर्द कर दिया।