फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिव्यांगों ने डीएम से लिफ्ट ठीक करवाने की मांग

Fri, 30 May 2025 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे दिव्यांग समिति के पदाधिकारी।
विज्ञापन
सोरोंजी। विकास भवन में खराब पड़ी लिफ्ट की समस्या दिव्यांगों ने डीएम के सामने उठाई। साथ ही इसे ठीक करवाने की मांग की। डीएम मेधा रूपम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न सिर्फ मौका मुआयना किया बल्कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को उसे तत्काल ठीक करवाने के निर्देश दिए।दरअसल, श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दिव्यांग जनों के हितों में लंबित मांगों के संबंध में चार सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा गया। इसमें मांग की गई कि सुगम्य भारत अभियान के दृष्टिगत रखते हुए विकास भवन के द्वितीय एवं तृतीय तल के कार्यालय में दिव्यांग एवं वृद्ध जनों को सुगमता पूर्वक आवागमन के लिए लगी लिफ्ट को तत्काल प्रभाव से सही कराया जाए। इसके अलावा जिला स्तर पर जिला दिव्यांग समिति द्वारा दिव्यांगजन कल्याणार्थ आयोजित होने वाली दिव्यांग बंधुओं की बैठक आयोजित कराई जाए। इस दौरान दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग की खराब लिफ्ट की शिकायत पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने तत्काल मौका मुआयना कर किया और अधीनस्थ अधिकारियों को लिफ्ट सही कराने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें