फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फिर चमकेंगी प्रभु पार्क की दीवार और सीढि़यां

Fri, 30 May 2025 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में नदरई गेट ​क्षेत्र के प्रभूपार्क में खेलते बच्चे।
विज्ञापन
कासगंज। प्रभुपार्क केसौंदर्यीकरण के लिए जिलाधिकारी के प्रस्ताव को मंडलायुक्त ने हरी झंडी दे दी है। यह कार्य विनियमित क्षेत्र के द्वारा यह किया जाएगा। शीघ्र ही अब कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसके तहत पार्क की दीवारें और सीढि़यां नए सिरे से बनेंगी। शहर के प्रभुपार्क अव्यवस्थाओं से घिरा है। सीढिय़ों के पत्थर, बेंचें और बिजली के खंभे भी टूटे हुए हैं। फव्वारा भी नहीं चलता है। लाइटें भी नहीं जलती हैं। यहां स्थित अखाड़ा भी बदहाल है। इस संबंध में विनियमित क्षेत्र के प्रभारी एसडीएम संजीव कुमार ने सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी मेधा रूपम को सौंपा। उन्होंने पार्क का निरीक्षण किया और सौंदर्यीकरण के लिए होने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार करवाकर मंजूरी के लिए 1.54 करोड़ रुपये की लागत होने वाले कार्यों का प्रस्ताव को मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल को भेजा था। उन्होंने इसे मंजूरी दे दी जिससे पार्क के सौंदर्यीकरण का रास्ता खुल गया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि प्रभुपार्क के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को मंडलायुक्त ने मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही इस दिशा में कार्य किए जाएंगे। 1.54 करोड़ रुपये की लागत से कार्य करवाए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें