फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन के होटल में चल रहा था 'गंदा' डांस, वीडियो में कैद हुई तस्वीरें

Sun, 07 Oct 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
होटल में पकड़े गए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वृंदावन में बड़े कारनामे का भंडाफोड़ हुआ है। तीर्थस्थल के एक होटल में अश्लील डांस के लिए युवतियां बुलाई गईं। रात में पार्टी हुई, जिसमें युवतियों ने अश्लील डांस किया। पुलिस ने युवती सहित कई लोगों को मौके से पकड़ा। इसके वीडियो भी बनाए गए। 

विज्ञापन


वृंदावन में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। वहीं तीर्थस्थल पर अश्लील आयोजनों पर सवाल ही नहीं उठता। लेकिन एक होटल की पार्टी में वृंदावन की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। शनिवार रात को होटल क्रिधा में एक पार्टी थी। पार्टी के गेस्ट के मनोरंजन के लिए अश्लील डांस कार्यक्रम रखा गया था। 

होटल में छह युवतियां बुलाई गई, जो अश्लील डांस कर रही थीं। इसकी सूचना पुलिस को जैसे ही मिली। पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। मौके से छह युवती समेत 36 लोगों को पकड़ा। बताया गया की शराबखोरी की भी सूचना थी। पुलिस की छापामार कार्रवाई से अफरातफरी मच गई। लोग बचते छुपते नजर आए। 
विज्ञापन


होटल का अधिकारी कैमरे की नजर से बचने का प्रयास करता रहा। उसने कुछ सवालों के जवाब भी दिए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सभी को निजी मुचालके पर छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें