अलीगढ़ की किशोरी आगरा में अपने जीजा के घर आई थी। यहां उसे पड़ोसी परेशान करने लगा। उसने शादी करने का दबाव बनाया। किशोरी ने मना किया तो तेजाब से चेहरा झुलसाने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ की किशोरी से अश्लील हरकत करने के आरोपी को मंटोला थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। किशोरी नौ अक्तूबर को मंटोला क्षेत्र में अपने जीजा के घर आई थी। आरोपी की हरकत से दहशत में आकर वापस चली गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी साहिल निवासी अजमेरी खां मेवाती मस्जिद, मंटोला को मदिना तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। किशोरी का आरोप है कि साहिल उस पर गलत नीयत रखे था। फब्तियां कसता था।
उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया तो दुस्साहस करते हुए उसने अश्लील हरकत की। इतना ही नहीं, शादी का दबाव भी डाला। शादी न करने पर तेजाब से चेहरा झुलसाने की धमकी दी।