फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा से जम्मू के लिए 1 नवंबर से सीधी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। त्योहारों पर जम्मू, दिल्ली और पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे कैंट से जम्मू के शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन 1 नवंबर से प्रत्येक रविवार आगरा से और 2 नवंबर से प्रत्येक सोमवार जम्मू से चलेगी।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 01903 कैंट से 1 से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार रात आठ बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01904 2 से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार शाम 4:05 बजे जम्मू से रवाना होगी और मंगलवार सुबह 8:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
-

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
आगरा से चलने के बाद ट्रेन वृंदावन रोड, कोसी कलां, दिल्ली सफदरजंग, रोहतक, जींद, जाखल, धूरी, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में भी इन्हीं स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। ट्रेन में 21 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें