कासगंज। हीट वेव पर पोस्टर बनाएं या निबंध लिखें। यदि आप चयनित हुए तो आपको 10 हजार रुपये तक का इनाम मिलेगा। प्रतियोगिता के फोटोग्राफ 22 मई तक ई-मेल पर अपलोड किए जा सकेंगे। भारत सरकार हीट वेव के प्रति जागरूकता बढ़ाने को ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित कर रही है।
मौसम विज्ञान विभाग के आंकलन में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि के साथ ही हीट वेव के दिनों की संख्या में वृद्धि की संभावना जताई गई है। इसके बाद भारत सरकार गृह मंत्रालय की ओर से हीट वेव के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत माध्यमिक स्कूलों के छात्र छात्राओं को जागरूक करने के लिए ऑनलाइन पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता के आयोजन की योजना बनाई गई है। छात्र गर्मी को मात दें विषय पर अपने पोस्टर तैयार कर सकते हैं। वहीं लू के लिए मेरी तैयारी विषय पर निबंध लिखा जा सकता है।
उक्त पोस्टर व निबंध mygov.ndmagmail.com (माई जीओवी डॉट एनडीएमए जीमेल डॉट कॉम) पर 22 मई तक प्रेषिक किए जा सकेंगे। विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार में 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार में पांच हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार में तीन हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। प्रत्येक प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागियों को एक-एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।