फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहारनपुर तक के लिए मिलेगी सीधी बस सुविधा

Sun, 22 Sep 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अब मैनपुरी से सहारनपुर के लिए सीधी बस मिलेगी। यह बस सुबह सात बजे मैनपुरी बस स्टैंड से सवारियां लेकर सहारनपुर तक जाएगी। खतौली डिपो ने इटावा तक के लिए बस का संचालन शुरू किया है। इससे सहारनपुर तक जाने वालों की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन

मैनपुरी से सहारनपुर जाने के लिए अभी तक कोई सीधी सेवा नहीं थी। सहारनपुर जाने वालों को अलीगढ़ से बस बदलनी पड़ती थी। इससे महिलाओं तथा बच्चों को बार-बार बस बदलने में परेशानी होती थी। खतौली डिपो ने एक बस का संचालन इटावा तक के लिए किया है। यह बस सहारनपुर से चलकर देर रात इटावा पहुंचेगी। इटावा में रात को रुकने के बाद इटावा से सुबह चलेगी।

खतौली डिपो की बस इटावा से चलकर सुबह 7 बजे मैनपुरी बस स्टैंड पहुंचेगी। बस स्टैंड से सहारनपुर की ओर जाने वाली सवारियों को लेकर बस जाएगी। इस बस का नियमित संचालन होने के कारण सहारनपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को मैनपुरी से सीधी बस मिलेगी। इससे उनकी रास्ते में बस बदलने की समस्या दूर हो जाएगी। दोपहर दो बजे मुरादाबाद डिपो की एक बस का संचालन पहले से सीधे मुरादाबाद तक के लिए किया जा रहा है। बस संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि खतौली डिपो की बस सुबह के समय मैनपुरी से जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें