फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के आदेश पर भी नहीं हुई प्रवक्ता की जांच

विज्ञापन
05एमएनपी-30-क्रिश्चियन इंटर कॉलेज - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के अधिकारी डिप्टी सीएम के आदेश को भी हवा में उड़ा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में विवादित प्रवक्ता की नियुक्ति की जांच अभी तक अधिकारियों ने नहीं कर पाई है। मामले को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा ने पटल प्रभारी का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज का है। यहां कार्यरत शिक्षा शास्त्र के प्रवक्ता की नियुक्ति को लेकर अक्तूबर 2019 में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से शिकायत की गई थी। उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने नवंबर 2019 में जिला विद्यालय निरीक्षक व एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्ति किया था। तीन महीना बीतने के बाद भी यह अधिकारी जांच पूरी नहीं कर सके। मामले की पुन: शिकायत उप मुख्यमंत्री से हुई तो उन्होंने ने संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल से इस संबंध में जवाब मांगा है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मामले में अभी तक जांच रिपोर्ट न दिए जाने पर पटल सहायक का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
ये है पूरा मामला
नगर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में तीन वर्ष पहले वर्ष 2016 में प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र के पद पर प्रबंध समिति द्वारा नगर निवासी एक युवक की नियुक्ति की गई। अनुमोदन के लिए फाइल तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी यादव को भेजी गई। उन्होंने जानकारी जुटाई तो कुछ गड़बड़ लगा। यह देखते हुए उन्होंने अनुमोदन नहीं दिया। प्रवक्ता के अभिलेखों की शिकायत हुई तो जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने जांच बैठा दी। तत्कालीन सह जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह ने जांच रिपोर्ट भी जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंप दी। इसके बाद भी प्रवक्ता पर कोई कार्रवाई तय नहीं हो सकी। उधर दूसरी तरफ उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित टीम ने भी अभी तक जांच नहीं की।
विज्ञापन

इन दो कॉलेजों में पढ़ाई की हुई है शिकायत
शिकायतकर्ता अनूप कुमार व आशुतोष कुमार के अनुसार अप्रैल 2002 में प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र पर तैनात अभ्यर्थी का प्रवेश शहर के सेंट थॉमस स्कूल में कक्षा पांच में हुआ और सत्र 2006-07 तक उसने यहां कक्षा नौ तक शिक्षा प्राप्त की। वहीं श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज से उसने 15 जुलाई 2002 को कक्षा छह में प्रवेश पाया और 31 मई 2006 को कक्षा नौ पास किया।
कई बार दिलाया याद पर नहीं निकाल सके समय
मामले में डीआईओएस को एसडीएम के साथ जांच करनी है। डीआईओएस को मेरे द्वारा कई बार याद दिलाया गया। लिखित में भी फाइल पेश की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब मेरे खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है जो उचित नहीं है। जांच अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक व एसडीएम हैं।
विज्ञापन

कौशलेंद्र मिश्रा, पटल सहायक
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवकाश पर हैं। उनके आने पर ही जांच हो सकेगी।
नाजर सिंह, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें