फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीआईओ ने झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर

Wed, 21 Jun 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। कस्बा स्थित एक झोलाछाप के यहां गर्भपात का वीडियो 12 जून को वायरल हुआ था। स्वास्थ्य विभाग नोटिस जारी करने के बाद कार्रवाई को भूल गया था। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में खबर प्रकाशित की तो स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई की याद आई।
विज्ञापन

वीडियो की स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सीएमओ के निर्देश पर जांच करने पहुंचे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने दुकान संचालिका को नोटिस देते हुए तीन दिन में पंजीकरण अभिलेख दिखाने के निर्देश दिए हैं। उचित जवाब न मिलने पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी है। महिला की दुकान भी बंद करा दी गई है। सीएमओ को सोशल मीडिया के माध्यम से सोमवार को एक वीडियो प्राप्त हुआ था। इस वीडियो में एक महिला गर्भपात कराते हुए दिखाई दे रही थी। सीएमओ डॉ. राजीव राय ने संज्ञान लेते हुए मंगलवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश कुमार को जांच के लिए भेजा। जांच अधिकारी को झोलाछाप महिला अपना पंजीकरण नहीं दिखा सकी। हालांकि प्रसव संंबंधी कोई उपकरण जांच के दौरान महिला की दुकान पर नहीं पाया गया। महिला को तीन दिन में जवाब दिए जाने के लिए नोटिस थमाया है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर एफआईआर कराई जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि कस्बा बरनाहल में एक जीएनएम डिग्री धारक महिला दुर्गा क्लीनिक का संचालन कर रही है। जांच के दौरान इस क्लीनिक का पंजीकरण नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया महिला झोलाछाप लग रही है महिला को नोटिस थमाते हुए तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है। तीन दिन में जवाब न मिलने महिला के विरुद्ध थाना बरनाहल में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


पैथोलॉजी संचालकों को भी जारी किया नोटिस
मंगलवार को बरनाहल पहुंचे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने शाक्य पैथोलॉजी और न्यू शाक्य पैथोलॉजी के बोर्ड लगे देखे। यहां पैथोलॉजी जांच का कार्य भी चल रहा था। जब वे इन दुकानों पर पहुंचे तो यहां के संचालक दुकान छोड़कर भाग गए। यहां नोटिस चस्पा कर पैथोलॉजी के पंजीकरण के संबंध में तीन दिन के अंदर जरूरी अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें झोलाछाप द्वारा एक महिला को उपचार दिए जाने की बात सामने आई थी। इसकी जांच के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को भेजा गया था। संबंधित महिला को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

डॉ. राजीव राय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें