फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बंदरों के उत्पात से गिरी जर्जर दीवार, मलबे में दबकर युवक की मौत; मची चीख पुकार

Thu, 11 Apr 2024 07:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

बंदरों के उछल कूद से एक जर्जर दीवार गिर गई। मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
बंदर। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार को देरशाम बंदरों के उत्पात से जर्जर दीवार गिर गई। इस दौरान पंचर की दुकान पर कार्य कर रहा युवक दीवार के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


घटना अमांपुर थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर की है। यहां के निवासी युवक मोनिश (18) की दीवार गिरने के नीचे दब जाने से मौत हो गई। मृतक युवक के पिता इसरायल ने बताया कि पुत्र मोनिश अपने चाचा वकील की पंचर जोड़ने की दुकान पर कार्य कर रहा था। इस दौरान कुछ बंदर आपस में लड़ते हुए जर्जर दीवार पर पहुंच गए।

बंदरों के उत्पात से दीवार गिर गई। दीवार गिरने से निकट ही कार्य कर रहा युवक दीवार के मलबे के नीचे दब गया और घायल हो गया। लोगों ने दीवार का मलबा हटाकर उसे निकाला। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


घायल युवक को लेकर परिजन अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सक ने युवक का प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने पुत्र का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें