फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरबीएस कैंपस में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस बिचपुरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

निदेशक (अकादमिक) प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह ने तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। वहीं, निदेशक (प्रशासन एवं वित्त) प्रो. पंकज गुप्ता ने विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और परियोजनाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम संयोजक प्रो. शचिपति पांडेय ने बताया कि दीक्षारंभ के दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें मेमोरी गेम, म्यूजिकल चेयर, डायग्नोस्टिक टेस्ट, वाद-विवाद, जागरूकता कार्यक्रम, टैलेंट हंट, आर्ट एंड क्राफ्ट और खेलकूद प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रवेश समिति की समन्वयक प्रो. श्रद्धारानी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अंशुल कुमार सिंह और डॉ. मोनिका सिंह ने किया। इस मौके पर प्रो. अपूर्व विहारी लाल, प्रो. विवेक श्रीवास्तव, प्रो. नितिन अग्रवाल, डॉ. अनुराग कुलश्रेष्ठ, डॉ. दुष्यंत सिंह, डॉ. आशीष खरे, डॉ. अंशुल कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद शर्मा और डॉ. संजय उपाध्याय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें