किरावली के गांव अभुआपुरा में दीक्षा का स्वागत सम्मान करते ग्रामीण फोटो स्रोत स्वयं
किरावली। कस्बे के वार्ड संख्या दो निवासी प्रताप सिंह की बेटी दीक्षा का उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर चयन होने पर रविवार को लोगों ने घर पहुंचकर बधाई दी। सभासद रामनरेश इंदौलिया, श्यामहरी शर्मा और हरिओम सिंह ने दीक्षा को सम्मानित किया। दीक्षा पांच बहनों में दूसरे नंबर की हैं। उनकी छोटी बहन ज्योति मध्यप्रदेश के नीमच में सीआईएसएफ में तैनात हैं। तीसरी बहन सौम्या ने वर्ष 2024 की यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में जिले की टॉप टेन सूची में स्थान हासिल किया था। पिता प्रताप सिंह कस्बे में फुटवियर की दुकान चलाते हैं। मां जमुना देवी घरेलू महिला हैं।