बाह: लेखपाल बेटी ने पास की एसआई की परीक्षा
बाह। जैतपुर के शिव कुमार की बेटी प्रियंका धाकरे बाह में लेखपाल के पद पर सेवारत हैं। अब उसने यूपी एसआई की परीक्षा में सफलता हासिल किया है। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने प्रियंका धाकरे को अपने कर्तव्य पद पर सफलता, सम्मान एवं उत्कृष्ट सेवा का आयाम स्थापित करने की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में अनिल तोमर, कृपा नारायन शर्मा, मुकेश शर्मा, अरुण दुबे, श्रीदत्त शर्मा, कुलदीप भदौरिया, सोनू प्रधान, भूपेन्द्र सिंह भदौरिया आदि रहे।