फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में डिजिटल जनगणना का दूसरा चरण शुरू, 8500 सेक्टरों में  बंटा जिलाच घर-घर पहुंचेगे प्रगणक

Fri, 22 May 2026 10:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में डिजिटल जनगणना के पहले चरण के बाद अब दूसरा चरण शुरू हो गया है, जिसमें 8500 सेक्टरों में प्रगणक घर-घर जाकर डेटा का सत्यापन करेंगे। स्वगणना पोर्टल पर भरे गए विवरणों की जांच के साथ जिन लोगों ने अब तक जानकारी नहीं दी है, उनसे भी घर जाकर जानकारी एकत्र की जाएगी।
विज्ञापन
जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वगणना बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। करीब 30 हजार से अधिक लोगों ने अपना ऑनलाइन ब्योरा स्वगणना पोर्टल पर दर्ज कराया है। शुक्रवार से जिले के 8500 सेक्टर में प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे और मकानों की गिनती करेंगे। वह स्वगणना के ब्योरे का सत्यापन भी करेंगे।
विज्ञापन


पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना का पहला चरण शुरू हो चुका है। जनगणना अधिकारी नीलम तिवारी ने बताया कि मकानों की सटीक गणना के लिए जिले को 8500 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी प्रगणक को जनगणना किट दी गई है। यह सर्वे 22 मई से शुरू होकर 20 जून तक चलेगा। सभी प्रगणक अपने-अपने निर्धारित सेक्टर का वार्ड-वार और गली-वार नक्शा बनाएंगे ताकि कोई भी घर छूटने न पाए।

जिन लोगों ने स्वगणना पोर्टल पर 33 सवालों के जवाब देकर अपनी स्वगणना आईडी प्राप्त की है, प्रगणक उनके घर जाकर उस आईडी और उसमें भरी गई सूचनाओं का सत्यापन करेंगे। वहीं जिन नागरिकों ने अब तक स्वगणना पोर्टल पर अपना ब्योरा दर्ज नहीं किया है, वह घबराए नहीं। शुक्रवार से मकानों की गिनती के बाद प्रगणक स्वयं घर आकर डाटा एकत्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें