फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangajal Project: गंगाजल के लिए पाइपलाइन की खुदाई, आधा दर्जन मकानों मे पड़ी दरार, ग्रामीण धरने पर बैठे

Mon, 25 Dec 2023 05:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गंगाजल पेयजल योजना के तहत ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन के लिए की जा रही गहरी खुदाई से बरौली अहीर ब्लॉक के गांव विदरई के आधा दर्जन से अधिक मकानों मे दरार पड़ गई है। 
 
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गंगाजल के लिए पाइपलाइन की खुदाई चल रही है। इस खुदाई से बरौली अहीर ब्लॉक के गांव विदरई के आधा दर्जन मकानों में दरार आ गई है। इस वजह से ग्रामीणों में दहशत है। उप जिलाधिकारी से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। इसके साथ ही सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


गांव विदरई मे गंगाजल पेयजल योजना के अंतर्गत गांव में पाइपलाइन डालने का काम मेगा कंपनी द्वारा किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन के लिए गहरी खुदाई मशीनों से की जा रही है। मशीन से होने वाले कंपन के कारण गांव के आधा दर्जन मकानों मे दरारें पड़ गई हैं। ग्रामीणों द्वारा 19 दिसंबर को उपजिलाधिकारी विजय शर्मा से इस मामले में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद सोमवार को ग्रामीण गंगाजल पेयजल के ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने और मकानों मे हुई क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर गांव में ही बैठ गए हैं।

सोमवार को धरने पर बैठने वालों में राजेंद्र, हरिप्रसाद , मोहनदास, सत्येंद्र , राजेंद्र, मान देवी, सोंन देवी, पुरुषोत्तम, प्रीति, योगेश, राखी ,दीपक, रेखा, ओमवती ,मंजू देवी, अशोक कुमार, संजू देवी, रमेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें