फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एमजी रोड पर लगा इतना भीषण जाम, डीआईजी भी फंस गए; पुलिसकर्मियों ने अधिकारी की इस तरह निकलवाई कार

Sat, 07 Mar 2026 08:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में मेट्रो निर्माण और संकरे रास्तों के कारण एमजी रोड पर जाम की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शुक्रवार को डीआईजी शैलेश कुमार की गाड़ी भी जाम में फंस गई, जिसके बाद ट्रैफिक रोककर उन्हें निकलवाया गया।
 
विज्ञापन
एमजी रोड पर जाम में फंसे डीआईजी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमजी रोड पर साईं की तकिया से कलेक्ट्रेट चौराहे तक का सफर लोगों के लिए मुश्किल भरा हो गया है। शुक्रवार को डीआईजी आगरा रेंज शैलेश कुमार जाम में फंस गए। उनके साथ चल रही एस्कॉर्ट और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक रोक कर उनकी कार को निकलवाया। इस दौरान सैकड़ों वाहन चालक फंसे रहे। इस रोड पर लोगों को दो किलोमीटर का सफर पूरा करने में पांच मिनट के बजाय आधा घंटा लग रहा है।
विज्ञापन

मेट्रो निर्माण कार्य के लिए शहर में बैरिकेडिंग की गई है। एमजी रोड पर प्रतापपुरा चौराहे से अवंतीबाई चौराहे तक चार पहिया वाहनों का निकलना प्रतिबंधित है। इससे सेंट मैरी चर्च रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इसके आगे साईं की तकिया से कलेक्ट्रेट तक मार्ग संकुचित है। सबसे बुरा हाल धौलपुर हाउस चौराहे का है। यहां एसबीआई बैंक रोड की ओर आने और जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक और रास्ता संकरा है। दोपहिया वाहनों को धौलपुर हाउस के अंदर से निकाला जाता है, फिर भी पूरे दिन हालात खराब रहते हैं।

 

शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे के करीब डीआईजी शैलेश कुमार एस्कॉर्ट के साथ कार से निकले। छीपीटोला चौराहे को पार करने के बाद पुष्पक मिष्ठान भंडार के सामने उनकी कार जाम में फंस गई। एस्कॉर्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उतर कर साइड से कार निकलवाई। चौराहे पर मौजूद यातायात कर्मियों ने ट्रैफिक को रोका। बता दें कि इस जगह जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार भी जाम में फंस चुके हैं। अधिकारियों के फंसने पर थाना पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई थी।
 
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे पर बसों के चलते रेंगे वाहन
दिल्ली हाईवे पर रामबाग चौराहे से आईएसबीटी तक बस चालक अवैध रूप से जगह-जगह बसों को रोक कर सवारियों को बिठाते और उतारते हैं। इसके साथ ही हाईवे पर मेट्रो का निर्माण कार्य भी चल रहा है। इसके कारण वाटरवर्क्स चौराहे से अबुल उलाह दरगाह कट तक सर्विस रोड पर निकलना मुश्किल है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक रामबाग से अबुल उलाह दरगाह तक वाहन रेंग-रेंग कर निकले। बसों के रुकने के कारण भगवान टॉकीज चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे दिनभर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें