सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। इसके चलते आगरा में पेट्रोल की कीमत में 19 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं डीजल की कीमत 25 पैसे तक बढ़ी है।आगरा में बुधवार को पेट्रोल का दाम 88.07 रुपये है, जबकि डीजल 80.31 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
तेल कंपनियां इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल और डीजल के दाम रोज तय करने का काम करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों (टैक्स) और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल और डीजल में के दामों यह कॉस्ट भी जुड़ती है।