फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू ने ले ली दो और लोगों की जान

विज्ञापन
नगला निरंजन में डेंगू से युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में अलग-अलग जगह के निवासी दो लोगों ने डेंगू से दम तोड़ दिया। दोनों का ही आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहीं, डेंगू से मरने वालों की संख्या अब चार हो गई है। डेंगू का कहर जिले में फैलने लगा है। मंगलवार को डेंगू से पीड़ित दो लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पहला मामला शहर के मोहल्ला निरंजन का है। यहां के निवासी अशोक (30) पुत्र रामेश्वर दयाल की मौत हो गई। अशोक को पिछले चार दिनों से बुखार आ रहा था। बुखार आने के बाद उन्हें 21 सितंबर को आगरा के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
उपचार के दौरान मंगलवार को अशोक की हालत बिगड़ गई। शाम चार बजे उसने दम तोड़ दिया। घर में सूचना पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गई। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बिछवां के नगला दखली का है। गांव निवासी सोमेश (39) पुत्र शिव सिंह को कई दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

जिले में उपचार के बार हालत बिगड़ने पर सैफई भर्ती कराया था। यहां से भी आगरा रेफर कर दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान सोमेश ने आगरा के पारस अस्पताल में दम तोड़ दिया। पारस अस्पताल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन ने बताया कि गंभीर हालत में सोमेश को भर्ती कराया गया था, जिसके चलते जान नहीं बचाई जा सकी।
नगला निरंजन में डेंगू से तीसरी मौत
नगला निरंजन में डेंगू से ये तीसरी मौत है। सबसे पहले 20 सितंबर की रात में डेंगू से पीड़ित अनिल ने दम तोड़ दिया था। वहीं अगली सुबह पड़ोस के ही शिक्षक यशवीर की दिल्ली के अपोलो अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई थी। वहीं अब अनिल के चाचा अशोक की मौत के बाद लोगों में दहशत और बढ़ गई है।
नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
शहर के मोहल्ला नगला निरंजन में डेंगू से कई लोग पीड़ित हैं, जबकि आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को बुखार आ रहा है। यहां तीन दिनों तक टीम पहुंची, लेकिन मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। इससे लोगों में रोष है। लोगों का आरोप है कि जानबूझकर प्रशासन लापरवाही कर रहा है।
एक युवक ने बताया कि जब उसने सीएमओ को फोन किया तो उन्होंने ये कह दिया कि अब आप लोग खुद देखें। हालांकि सीएमओ ने आरोपों को खाजिर किया है। उनका कहना है कि यहां लोगों को पर्याप्त इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें